सुसनेर: मैना गांव की पुलिया पर लगा जलकुंभी ढेर, जान जोखिम में डालकर पार करने को मजबूर ग्रामीण
कंठाल नदी पर मैना गांव की पुलिया पर जलकुंभी का भारी ढेर लग जाने से दर्जनभर से ज्यादा गांवों का शहर से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे की ये तस्वीरें डराने वाली हैं, जहाँ मजबूरी में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस पुलिया को पार कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सालों से बनी इस समस्या पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आँखें मूंद रखी है