धमतरी: मड़ाईभाठा में स्टॉप डेम निर्माण का भूमि पूजन, ग्रामीणों और किसानों में खुशी का माहौल
ग्राम पंचायत मड़ाई भाठा में स्टॉप डेम निर्माण कार्य का भूमि पूजन मुख्य अतिथि नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर सरपंच सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस दौरान महापौर ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। स्टॉप डेम निर्माण से न केवल वर्षा।