जखनिया: मंत्री ओमप्रकाश राजभर का तीखा हमला, बोले- सैफई में नाच था, सहारनपुर में कत्लेआम, किसानों को अब नहीं मिल रहा माटी धोखा
मरदह क्षेत्र में आयोजित जनसुनवाई में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कासिमाबाद तहसील के अधिकारियों के साथ जनता की समस्याएं सुनीं।जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने नाली-खड़ंजा निर्माण में लापरवाही,पुलिस की कार्यशैली और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी शिकायतें रखीं।मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।