आगर कानड़ मार्ग पर परसूखेड़ी तालाब के समीप मंगलवार रात करीब 9 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में बाइक सवार कमल घायल हुआ। उसे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल आगर पहुंचाया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती किया गया है।