श्रीडूंगरगढ़: स्टेट हाईवे पर कार और टैक्सी की भिड़ंत, चालक घायल, बड़ा हादसा टला
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को स्टेट हाईवे-6 स्थित सरदारशहर रोड पर एक कार और टैक्सी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में टैक्सी चालक श्रीडूंगरगढ़ निवासी पवन कुमार पांडिया घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए तत्काल उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।