हाथरस: मुरसान के गांव खोकिया में अज्ञात कारणों के चलते विशाख्त पदार्थ के सेवन से महिला की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव खोकिया में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला पूनम पत्नी भूपेंद्र ने विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विशाख्त पदार्थ के सेवन हालत बिगड़ने पर महिला को परिजन आनन फानन में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित। सूचना पर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।