गोरखपुर: कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी का गाजीपुर में सड़क दुर्घटना में हुआ निधन
वाराणसी से सपरिवार दर्शन करके लौट रहे कांग्रेस पार्टी गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी का गाजीपुर टोल प्लाजा के पास बीती रात तकरीबन 12:30 बजे कार का एक्सीडेंट हो गया। देर रात हुई हादसे में आशुतोष तिवारी की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बच्चे घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। आशुतोष की मौत की खबर के बाद गोरखपुर जिले के कांग्रेसियों में शो की लहर दौड़ गई।