भरगामा: भरगामा प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर डूबने से एक बच्ची, एक बालक और एक व्यक्ति की मौत
भरगामा प्रखंड के बीरनगर पंचायत स्थित जेबीसी नहर में डूबने सोमवार को 1 बजे के करीब डूबने से एक बच्ची सहित एक बालक की मौत हो गई. जबकि प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया कलां के एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भरगामा व श्रीनगर थाना पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.