किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाने के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को जिला प्रशासन ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 14 से 15 वर्ष 3 माह आयु वर्ग की पात्र किशोरियों का टीकाकरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।