औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के एसपी अभिजीत आर शंकर ने अधीनस्थों के साथ किया निरीक्षण, संदिग्ध वाहनों की जांच की और दिए निर्देश
कानून व्यवस्था को सुदृण बनाए जाने के उद्देश्य पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने सदर कोतवाली क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुभाष चौराहे पर वाहनों की चेकिंग भी की। वही संदिग्ध दिख रहे लोगों से पूछताछ भी की। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने निझाई चौकी का निरीक्षण किया।