औरैया: अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम करके का पुर्वा में सूखे कुंए को पाटकर रखी गई अम्बेडकर प्रतिमा, गांव में तनाव व्याप्त
भरतौल ग्राम पंचायत के प्रधान मारतन सिंह व गांव के लोगों ने चंदा कर करके का पुर्वा में लाल सिंह के दरवाजे के सामने मौजूद सूखे कुए को पटवा दिया। इसके बाद कुआ के ऊपर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। शुक्रवार रात को जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद ग्रामीणों ने भंडारा भी किया। देर रात को गांव के कुछ लोगों ने