इस्लाम नगर रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब छात्र मदरसे से बाहर निकल रहे थे। घायलों को तुरंत नकुड़ सीएचसी ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।