दीगोद: सिमलीया थाना इलाके के नेशनल हाइवे 27 फोरलेन पर पोलायकलां में 2 मोटरसाइकिलों की टक्कर में युवक गंभीर घायल
Digod, Kota | Feb 11, 2025 जिले के सिमलीया थाना इलाके के नेशनल हाईवे 27 फोरलेन पर पोलायकलां गांव के निकट 2 मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक गम्भीर घायल हो गया।घायल युवक सागर पंवार पुत्र जगदीश के परिजनों ने मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे बताया कि वह कोटा से सिमलीया जा रहा था कि पोलायकलां के निकट उसे मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।घटना में घायल को एम्बुलेंस से कोटा एमबीएस अस्पताल लेकर पहुँचे।