लोहियानगर पुलिस ने डकैती के मामलों में वांछित तीन अभियुक्तों को दबोचा, मुठभेड़ में एक घायल #News #reporting/ #awareness
#मेरठ। थाना लोहियानगर पुलिस ने डकैती की घटनाओं में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे .315 बोर और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दानिश उर्फ चाचा पुत्र शमशाद, शहजाद उर्फ भूरा पुत्र कलाम निवासी ग्राम नाहल, थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद तथा रियाजुद्दीन उर्फ रियाजू पुत्र चांद अली निवासी मकान नंबर 300, अमन कॉलोनी, घंटाघर के पास, थाना कोतवाली, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान दानिश उर्फ चाचा घायल हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
दानिश उर्फ चाच�