शेरघाटी: शेरघाटी थाना में छह महीने से इंस्पेक्टर स्तर के थानाध्यक्ष की तैनाती नहीं, लोगों में नाराजगी।
Sherghati, Gaya | Jun 27, 2026 गया जिले के शेरघाटी थाना में पिछले करीब छह महीने से इंस्पेक्टर स्तर के थानाध्यक्ष की तैनाती नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अनुमंडल क्षेत्र का सबसे बड़ा थाना होने के बावजूद फिलहाल इसका संचालन सब-इंस्पेक्टर के भरोसे किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि शेरघाटी थाना का कार्यक्षेत्र काफी बड़ा है, जिसमें शहरी और ग्रामीण दोनों इलाके