पूरनपुर: गढवा खेड़ा सहित विभिन्न सड़क हादसों में 6 लोग घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लालपुर के रहने वाले रामसनेही अपनी पत्नी रामकृति के साथ रिस्तेदारी में आए हुए थे। सोमवार को बाइक सवार दंपति घर बापस लौट रहे थे,तभी कार ने टक्कर मार दी। वही दुसरे हादसों में पिपरिया मझरा निवासी ओमप्रकाश, नवदिया थाना खुटार निवासी कृष्ण कुमार, थाना बंडा निवासी सुमित्रा देवी और कढैर चौरा सावित्री देवी घायल हो गई।