पूरनपुर: रेलवे स्टेशन के ओवर ब्रिज पर दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर खुलेआम गुंडागर्दी कर दो युवकों की पिटाई की जा रही हैं। जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही हैं। दरअसल 6 अप्रैल को दबंग लोगों के द्वारा दो युवकों के साथ रेलवे स्टेशन पर बने ओवर ब्रिज पर मारपीट की गई। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।