सूरजपुर: विजयादशमी उत्सव में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश
विजय, सत्य और धर्म के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी के अवसर पर सूरजपुर में आयोजित दशहरा उत्सव में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में नमन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।