नागौर में सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर द्वारा गठित की गई कमेटी ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस कमेटी ने नौ जगहों पर निरीक्षण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। इसमें पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर, एडीएम व डीएसपी शामिल रहे। सूचना केंद्र ने गुरुवार देर शाम 8:00 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है।