रायसेन: कोहनियों गांव के पास ई-रिक्शा और पल्सर बाइक की टक्कर, तीन घायल, रायसेन अस्पताल में इलाज जारी
कोहनियों गाँव के पास ई-रिक्शा और पल्सर बाइक की जोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ई-रिक्शा चालक अखलेश जैन स्कूल के बच्चों को लेने जा रहे थे, जबकि बाइक सवार मलखान जाटव और गजराज अहिरवार लौट रहे थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन जिला अस्पताल रेफर किया गया जिला अस्पताल में इलाज जारी। सौभाग्य से रिक्शा में बच्चे सवार नहीं थे।