चूरू: चूरू में गर्मी और हीटवेव का येलो अलर्ट, पारा 42 डिग्री के पार पहुंचा
Churu, Churu | Apr 19, 2026 चूरू जिले में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से आमजन का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 और 20 अप्रैल को गर्मी और हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार सुबह 10 बजे करीब मिली जानकारी के मुताबिक विभाग के अनुसार इन दिनों मौसम शुष्क रहेगा तथा तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।