बिसौली: बिसौली में 200 रुपए किलो बिक रही लीची के साथ लकड़ी और पत्ते बेचकर ग्राहकों को लगाया जा रहा चूना
बदायूँ में इन दिनों बाजार में बिक रही लीची को लेकर ग्राहकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों ने मंगलवार को 2 बजे करीब आरोप लगाया कि फल विक्रेता लीची के साथ उसकी टहनियां और पत्ते भी तौलकर बेच रहे हैं, जिससे ग्राहकों को कम फल और अधिक वजन का भुगतान करना पड़ रहा है।बताया जा रहा है कि बाजार में लीची करीब ₹200 प्रति किलो के भाव से बिक रही है।