हाजीपुर सदर अस्पताल के प्रशासनिक भवन में सोमवार को प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को नाइट ब्लड सर्वे के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में मुख्यत: सफलतापूर्वक नाइट ब्लड सर्वे कराने पर जोर दिया गया। इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने वालों में सभी प्रखंड सहित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बीसीएम, एलटी एवं सीएचओ थे।