बैरिया: तुमकुड़िया स्कूल में छात्रा से गलत हरकत के आरोप में शिक्षक हिरासत में, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पुलिस जांच जारी
बैरिया थाना क्षेत्र के तुमकड़िया उत्क्रमित हाई स्कूल में शनिवार को सुबह करीब 10:00 बजे उस समय हंगामा मच गया जब एक शिक्षक द्वारा छात्रा से गलत हरकत किए जाने की खबर फैलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। दर्जनों ग्रामीण स्कूल परिसर में पहुंचकर आरोपी शिक्षक वसीर आलम को पीटने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा की किताब में सोने की चैन रख दी थी।