सतना। परसमनिया चौकी क्षेत्र में ‘आप की पुलिस, आप के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा कानून व्यवस्था, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।