चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार के नामोपाड़ा स्थित रासमंच प्रांगण में बुधवार को सुबह 10 बजे रास पूर्णिमा के अवसर पर राधा कृष्ण की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारी गिरीधारी दास ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। पूजा करने के लिए सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।