शामगढ़: चैत्र नवरात्रि की नवमी पर धधकते अंगारों में भक्तों की अग्नि परीक्षा, चुल से सबसे पहले पुजारी निकले
मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर मंदिर काफी वर्षों पुराना मंदिर माना जाता है। इस मंदिर की काफी पुरानी परंपरा आज भी कायम है चैत्र की बड़ी नवरात्र में रामनवमी के दिन यहां पर चुल का आयोजन होता है। सर्वप्रथम खप्पर हाथ में लेकर पुजारी धधकते अंगारों से गुजरते हैं, उसके पश्चात माता के भक्त इस धड़कते अंगारों से गुजरते हुए निकलते और देते हैं होती है मनोकामना पूर्ण.