ग्वालियर गिर्द: लेनदेन के विवाद को लेकर पडौसियों ने दंपत्ति को सड़क पर पटक के पीटा, वीडियो वायरल
जनकगंज क्षेत्र के गेंडे वाली सडक पर रहने वाले 2 परिवारों में लेनदेन के चलते मारपीट का मामला सामने आया है।घटना मंगलवार रात की बताई गई है जिसका वीडियो गुरुवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल है।पडौसियों में ये विवाद पैस को लेकर हुआ था।एक युवक ने दूसरे युवक को बेरहमी से पीटा। वही महिला ने भी युवक की पत्नी के साथ जमकर मारपीट की मोहल्ले के लोग इसका वीडियो बनाते रहे।