बहराइच: दुबेपुरवा इलाके में करंट लगने से भैंस की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दुबेपुरवा इलाके में चर रही भैंस को अचानक टूटे बिजली के तार से करंट लग गया। जिससे मौके पर ही भैंस की मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत की है। उनका कहना है की तार टूटा हुआ था। और विद्युत विभाग नहीं सुन रहा था। जिनकी लापरवाही से भैंस की मौत हुई है। वहीं अब जांच जारी है।