बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर पंचायत में मंगलवार की दोपहर 3 बजे जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित संकल्प सभा में सभी महिलाओं ने नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।