रामपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Aug 26, 2024 जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पहला मैच स्मार्ट इंडियन स्कूल एवं ज्वाला नगर के मध्य खेला गया, जिसमें ज्वालानगर टीम ने स्मार्ट इंडिया को 2-1 सेट से पराजित किया। दूसरा मैच सरस्वती विद्या मंदिर एवं व्हाइट हॉल स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें व्हाइट हॉल ने 2-0 के सेट से जीत हासिल की