सदर: प्रयागराज: हाई कोर्ट के वकीलों ने दिवंगत अधिवक्ता जागृति शुक्ला को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च
Sadar, Allahabad | Jun 9, 2026
इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं ने आज शाम एकजुट होकर अपनी साथी, दिवंगत अधिवक्ता बहन जागृति शुक्ला को नम आंखों से याद किया। हाई कोर्ट के गेट नंबर 3 के पास भारी संख्या में एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने कैंडल जलाकर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान न्यायपीठ से जुड़े तमाम वकीलों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की