लोहरदगा: सदर प्रखंड में 28 जून से अमीन प्रशिक्षण होगा शुरू, युवाओं को मिलेगा हुनर और सरकारी नौकरी का मौका
लोहरदगा सदर प्रखंड मुख्यालय में बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए तीन महीने का विशेष अमीन प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 जून से शुरू होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और इच्छुक युवाओं को चयनित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा है।