लोहरदगा: बेड़ो-रांची मार्ग पर बरही नदी के तेज बहाव में फंसा बाइक सवार, ग्रामीणों ने बचाई जान
लोहरदगा बेड़ो-रांची मार्ग पर स्थित बरही नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे तेज धार के बीच एक बाइक सवार पुल पार करते वक्त बीच नदी में फंस गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता से उसकी जान बचा ली गई, लेकिन बाइक तेज बहाव में बह गई।