बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के सठमा गांव के पूरब स्थित उदहा चौर में असमाजिक तत्वों ने खेतों में रखे सूखे चारे के ढेर में आग लगा कर नष्ट कर दिया। इससे चार से पांच पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित पशुपालकों ने इस मामले में शनिवार की शाम पांच बजे बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अज्ञात शराबी एवं स्मैकरों के विरुद्ध उक्त घटना को अंजाम देने की