आज 31 दिसंबर शाम 6 बजे एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि न्यू ईयर को देखते हुए जिले के सभी प्रमुख धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार गश्त की जा रही है। जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।