देवरी के ग्राम सिलारी में पावन श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसे सुनने और धर्मलाभ लेने क्षेत्र और अन्य स्थानों से भक्तगण बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। कथा वाचक रामसिया भारती जी श्री राम कथा का वाचन कर रही है। इसी के चलते पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक हर्ष यादव ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे कथा स्थल में पहुंच आशीर्वाद प्राप्त किया और धर्म लाभ अर्जित किया।