बीती रात अज्ञात लोगों ने बाइक से आकर जबलपुर-चांदपुर रोड स्थित एक दुकान के बाजू से विक्रय के लिए रखे सिंचाई पाइप पर पेट्रोल बम फेंक दिया, जिससे पाइप जलने लगे। आसपास के लोगों व नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। युवकों की हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।