परतापुर थाना क्षेत्र में 27 नवंबर को मोहकमपुर रेलवे ट्रैक के पास मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी हनी उर्फ विनीत आनंद निवासी शिवपुरम टीपी नगर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उसने यह हत्या पुरानी रंजिश और अपनी गर्लफ्रेंड पर की गई अभद्र टिप्पणी के चलते की।