होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पुलिस के अंतर्गत रीठी थाना पुलिस ने क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया। रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरहुली, सुगवा एवं देवगांव गांवों में थाना प्रभारी अपने पुलिस स्टाफ के साथ पहुंचे और पारधी समुदाय के ठिकानों में जाकर लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया।