बस्ती: ठंड में अपराध रोकथाम के लिए बस्ती में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया
Basti, Basti | Jan 20, 2026 सोमवार को देर रात लगभग बस्ती जनपद में ठंड के मौसम में चोरी, नकबजनी व अन्य अपराधों की रोकथाम हेतु मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल, पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती के संयुक्त निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना कोतवाली सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच की गई।