कटेया: कटेया नगर के वार्ड 7 में युवक से मारपीट, 10 नामजद और 5 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
कटेया नगर स्थित वार्ड 7 में पुरानी रंजीश को लेकर एक युवक को मारपीट कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है।इस मामले में नारायन नोनिया की पत्नी हीरा देवी ने थाने में आवेदन दे कर 10 नामजद और 5 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई है थाना अध्यक्ष ने मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।