अमरा के मैहर नगर कालोनी में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, नगदी समेत लाखों के आभूषण लेकर हुए फरार
Sadar, Varanasi | Apr 24, 2024 रोहनिया।अमरा के मैहर नगर कॉलोनी में घर की चारदीवारी फांद कर अंदर घुसे चोरों ने सीढ़ी के बंद दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सारा सामान समेटकर चंपत हो गए। पीड़ित राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका पुरा परिवार अपने भाई की बेटी की शादी में भदवड़ स्थित एक लाॅन में गए हुए थे। रात्रि में 1 बजे जब राजेंद्र सिंह के बेटे अमन घर पहुंचे तो घर के कमरों को खुला देखा।