शाजापुर जिले के ग्राम सुनेरा में एक विशाल हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में क्षेत्र के 8 गांवों के हिंदू समाज के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुनेरा के सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति की जड़ों को मजबूत करने और हिंदुत्व की रक्षा के संकल्प पर प्रकाश डाला एक पंगत-एक संगत' (सहभोज) के बाद समापन हुआ।