नवगछिया: आवारा कुत्ते का आतंक: नवगछिया में दो दिनों में डेढ़ दर्जन लोगों को काटा, लोगों में दहशत
नगर परिषद क्षेत्र के डॉ. बी.एल. चौधरी गली और आसपास के इलाकों में एक आवारा कुत्ते का आतंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। शनिवार से रविवार के बीच कुत्ते ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। लगातार हो रहे हमलों से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने में भी डर महसूस कर रहे हैं।