चकिया: शिकारगंज चकिया में चक्रवाती तूफान का कहर, पेड़ गिरने से दो लोगों की हुई मौत
चकिया में बीते बुधवार रात्रि 09 बजे को आये चक्रवाती तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई तो वही इस तूफान के कारण शिकारगंज निवासी गुलाब व करवदिया निवासी प्रभावती की पेड़ गिरने से मौत हो गयी। जिससे दोनों जगहों पर ह्ड़कंप मच गया। वही ग्रामीणों द्वारा किसी तरह से पेड़ को हठा कर दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की सांसे थम चुकी थी।