गुरुवार को करीब 3 बजे ग्राम बीकोर के स्थानीय हरीजन मंदिर में भगवान रविदास जी की प्रतिमा स्थापना के पावन अवसर पर भव्य पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक अतिथि के रूप मे शामिल हुए। पूजन अनुष्ठान में भाग लेकर विधायक ने कहा कि भगवान रविदास जी की शिक्षाएँ समाज को समानता सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।