गोड्डा: राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर स्कॉर्पियो की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत
Godda, Godda | Jul 4, 2026 नगर थाना क्षेत्र के धर्मूडीह गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर शनिवार की सुबह स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में पुंनसिया गांव निवासी तथा ग्राम प्रधान हरिमोहन मंडल के 25 वर्षीय पुत्र राजन मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में बंट गई