बोलबा: बोलबा प्रखंड कार्यालय सभागार में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव बागवानी मेला का हुआ आयोजन
Bolba, Simdega | Jun 10, 2026 बोलबा प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को 12:00 बजे बरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव बागवानी मेला का आयोजन किया गया। जहां पर प्रखंड क्षेत्र के किसान योजना के तहत उत्पादित आम लाकर प्रदर्शनी स्टॉल में लगाया ।इस मौके पर अंचल अधिकारी सुधांशु पाठक द्वारा कहा गया सरकार की सोच है कि सभी किसान इस क्षेत्र में आगे बढ़े, इसीलिए यह कदम उठाया गया।