बांधवगढ़: 149 आवेदकों की समस्याएं सुन कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
उमरिया कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर राखी सहाय और जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ने 149 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। किसान सम्मान निधि, पेंशन, अतिक्रमण, सीमांकन, मजदूरी भुगतान, इलाज सहायता और सार्वजनिक रास्ते जैसे मामलों पर प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ।